बरनौली प्रमेय और आर्किमिडीज का सिद्धांत से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण प्रश्न|Bernoulli's Principle and Archimedes' Principle
बरनौली प्रमेय(Bernoulli's Principle)|science One liner questions
1. बरनौली प्रमेय क्या है?- किसी तरल के प्रवाह में दाब, वेग और ऊँचाई की ऊर्जा का योग नियत रहता है।
2. बरनौली प्रमेय का सूत्र लिखिए। - P + 1/2 ρv² + ρgh = constant
3. बरनौली प्रमेय किस ऊर्जा संरक्षण के सिद्धांत पर आधारित है?- ऊर्जा संरक्षण के सिद्धांत पर।
4. द्रव का वेग बढ़ने पर दाब पर क्या प्रभाव पड़ता है?- दाब घट जाता है।
5. बरनौली प्रमेय किन परिस्थितियों में लागू होता है?- असंपीड्य, श्यानता रहित तथा स्थिर प्रवाह वाले तरल के लिए।
6. हवाई जहाज के उड़ने का सिद्धांत किस प्रमेय पर आधारित है?- बरनौली प्रमेय पर।
7. वेंचुरी मीटर किस सिद्धांत पर कार्य करता है?- बरनौली प्रमेय पर।
8. तेज बहती हवा में छत क्यों उड़ जाती है?- ऊपर दाब कम और नीचे दाब अधिक होने के कारण।
9. स्प्रे या एटोमाइज़र का कार्य किस पर आधारित है?- बरनौली प्रमेय पर।
10. बरनौली प्रमेय में ½ρv² किसे दर्शाता है?- गतिज ऊर्जा प्रति इकाई आयतन।
आर्किमिडीज का सिद्धांत(Archimedes' Principle)|science in hindi
1. आर्किमिडीज का सिद्धांत क्या कहता है?- किसी द्रव में डूबे पिंड पर ऊपर की ओर लगने वाला उत्प्लावन बल, विस्थापित द्रव के भार के बराबर होता है।
2. उत्प्लावन बल किस दिशा में लगता है?- ऊपर की ओर।
3. उत्प्लावन बल का कारण क्या है?- द्रव का दाब अंतर।
4. उत्प्लावन बल किस पर निर्भर करता है?- विस्थापित द्रव के भार पर।
5. पिंड का भार द्रव में डालने पर क्यों कम प्रतीत होता है?- उत्प्लावन बल के कारण।
6. तैरने की अवस्था की शर्त क्या है?- पिंड का भार = उत्प्लावन बल।
7. डूबने की शर्त क्या है?- पिंड का भार > उत्प्लावन बल।
8. उत्प्लावन बल का SI मात्रक क्या है?- न्यूटन (N)।
9. घनत्व का तैरने-डूबने से क्या संबंध है?- कम घनत्व वाला पिंड तैरता है।
10. जहाज़ लोहे का होते हुए भी क्यों तैरते हैं?- उनका औसत घनत्व जल से कम होता है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें