Competition exam, science, maths, general knowledge, motivational quotes, study materials, study zone

Pages

गुरुवार, 14 मई 2020

प्रकाश वर्ष क्या है,परिभाषा और मात्रक|light year

प्रकाश वर्ष क्या है,परिभाषा और मात्रक |light year

आज की इस post में हम science के महत्वपूर्ण टॉपिक खगोलीय दूरियों के लिए मात्रक जैसे - खगोलीय मात्रक, प्रकाश वर्ष(light year) और पारसेक के बारे में पढ़ने वाले है |

खगोलीय दूरियों के लिए मात्रक(Units for astronomical distance) 

 हेलो दोस्तों,
              क्या आपको पता है कि पृथ्वी पर किन्हीं दो स्थानों के बीच की दूरी को मापने के लिए किस मात्रक का उपयोग किया जाता है | मुझे उम्मीद है कि आपको इसका उत्तर पता होगा  | अगर आप सोच रहे हैं इसका उत्तर किलोमीटर है तो बिल्कुल सही है |
 हमारी पृथ्वी ही बहुत ही छोटी है  और यहां किन्हीं दो स्थानों के बीच की दूरी मापने के लिए किलोमीटर  से हमारा काम चल जाता है |


प्रकाश वर्ष क्या है,परिभाषा और मात्रक|light year
astronomical unit

 परंतु यदि ब्रह्मांड की अगर बात की जाए तो किलोमीटर बहुत ही छोटा मात्रक लगता है| ब्रह्मांड में उपस्थित तारामंडल और आकाशगंगाओं की दूरी इतनी अधिक है कि शायद आप और हम किलोमीटर में उसे पढ़ भी ना पाए | तो इन बढ़ी दूरियों के मापन के लिए खगोलीय मात्रकों का उपयोग किया जाता है जिसके बारे में हम इस पोस्ट में बात करने वाले हैं |

खगोलीय दूरियों के मापन के लिए तीन मात्रको का उपयोग करते हैं-

1.खगोलीय मात्रक क्या है (astronomical unit in hindi) :                  

सूर्य और पृथ्वी के बीच की मध्य दूरी को 1 खगोलीय मात्रक ( 1  A. U. ) कहा जाता है|

हम जानते हैं पृथ्वी से सूर्य की दूरी लगभग 15 करोड़ किलोमीटर है|

        1 A. U. = 1.496 × 10^8 km (  लगभग 15 करोड़)

2.प्रकाश वर्ष क्या है(light year in hindi) :-  

 प्रकाश वर्ष दूरी का एक बड़ा मात्रक है | बड़ी खगोलीय दूरियों के मापन के लिए  प्रकाश वर्ष का उपयोग किया जाता है|

1 प्रकाश वर्ष की परिभाषा:-"निर्वात में सूर्य का प्रकाश 1 वर्ष में जितनी दूरी तय करता है उसे एक प्रकाश वर्ष कहा जाता है |"

1 प्रकाश वर्ष का मान कितना होता है (1 light year):

1 प्रकाश वर्ष= प्रकाश द्वारा निर्वात में एक  वर्ष इसमें तय की गई दूरी

प्रकाश द्वारा 1 वर्ष में  तय दूरी निकालने के लिए आपको प्रकाश  की चाल और समय पता होना चाहिए|

प्रकाश की चाल= 300000 km/sec
 मतलब प्रकाश 1 सेकंड में 3  लाख किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है|
 यहां समय भी आपको सेकंड में चाहिए मतलब 1 साल में कितने सेकंड होते हैं|
वर्ष में सेकंड= 365×24×60×60 = 31536000 sec
अब हम एक प्रकाश वर्ष का मान निकाल सकते हैं|
प्रकाश वर्ष= ( प्रकाश की निर्वात में चाल) ×(1 वर्ष में सेकंड)
1 प्रकाश वर्ष = 300000 × 31536000 km
1 प्रकाश वर्ष = 9460800000000 km
 1 प्रकाश वर्ष   =  ( 94 खरब 60 अरब 80 करोड़) km

 पृथ्वी का सबसे नजदीकी तारा मंडल  alpha centauri  है   जिसकी पृथ्वी से दूरी 4.3  प्रकाश वर्ष है|

3. पारसेक क्या है (parsec kya hai) :- 

   यह खगोलीय दूरियों को मापने का सबसे बड़ा मात्रक है| 1 पारसेक का मान 3.26  प्रकाश वर्ष होता है |
      1 पारसेक = 3.26  प्रकाश वर्ष
इन खगोलीय मात्रकों की सहायता से बढ़ी दूरियों को आसानी से मापा जा सकता है |
दी गई जानकारी अगर अच्छी लगे तो पोस्ट को शेयर करें और कमेंट करें धन्यवाद|

Class 12th physics in hindi

विभव और विभवांतर की परिभाषा मात्रक और विमीय सूत्र

विद्युत धारा की परिभाषा ,मात्रक और विमीय सूत्र

प्रतिरोध और प्रतिरोधकता

धारिता की परिभाषा ,मात्रक और विमीय सूत्र

प्रकाश का परावर्तन और उसके नियम

प्रकाश का अपवर्तन और उसके नियम

दर्पण की परिभाषा ,प्रकार और उपयोग

क्रांतिक कोण की परिभाषा तथा क्रांतिक कोण और अपवर्तनांक में संबंध

निकट दृष्टि दोष और दूर दृष्टि दोष

1 टिप्पणी: